कलियर, सड़कों के उद्घाटन से चमका वार्ड नंबर 3, जनता ने जताया खुशी का इजहार

अतीक साबरी:-

एनएसजी: पिरान कलियर क्षेत्र के विकास की कड़ी में आज वार्ड नंबर 3 ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। जन-जन के प्रिय और कर्मठ सभासद नाजिम त्यागी ने क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात देते हुए नवनिर्मित तीन प्रमुख सड़कों का भव्य उद्घाटन किया। इन सड़कों के निर्माण से वार्ड वासियों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।​

नाजिम त्यागी के नेतृत्व में विकास की नई इबारत:-​उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सभासद नाजिम त्यागी ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य अपने वार्ड को नगर का सबसे आदर्श और सुविधा संपन्न वार्ड बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों का यह जाल तो बस एक शुरुआत है, आने वाले समय में ड्रेनेज सिस्टम और लाइटिंग की व्यवस्था को भी हाई-टेक किया जाएगा। जनता के बीच नाजिम त्यागी की लोकप्रियता का आलम यह रहा कि उद्घाटन के दौरान उन पर फूलों की बारिश की गई और स्थानीय लोगों ने उन्हें ‘विकास पुरुष’ की संज्ञा दी।​

300 मीटर लंबी सड़कों से सुधरेगी वार्ड की सूरत​:-अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में बताया गया कि लगभग 300 मीटर की कुल लंबाई वाली इन सड़कों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया गया है। अब मोहल्ले के बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्तों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाजिम त्यागी जैसा सक्रिय जनप्रतिनिधि मिलने से वार्ड की तस्वीर बदल रही है।​

क्षेत्र के गणमान्यों ने बढ़ाया उत्साह​:-समारोह में एकता और भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। इस खास मौके पर मुख्य रूप से शाहनवाज मलिक, इरशाद उर्फ जोन, इंतजार राणा, नसीम मिस्त्री और हामिद भाई उपस्थित रहे। साथ ही जमशेद मुल्ला जी, आसिम उर्फ भैया, दानिश, आंसू, शाहरुख मलिक, दाऊद, मुकरराम और कयूम ने भी सभासद के इस कार्य की सराहना की और अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।​ब्यूरो रिपोर्ट: www.news129.com