IMG 20200212 WA0005

विकास पर विश्वास: जमीनी नेता विकास तिवारी को फिर मिली बडी जिम्मेदारी


चंद्रशेखर जोशी।
छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरूआत करने वाले ​जमीनी नेता विकास तिवारी पर भाजपा संगठन ने एक बार फिर भरोसा जताया है। भाजपा में उन्हें हरिद्वार के जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले भी वो जिला महामंत्री पद पर थे और हरिद्वार में चाहे लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव विकास तिवारी चुनाव प्रबंधन में महती भूमिका निभाते आए हैं। यही कारण है कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खास होने के साथ ही उन्हें केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक समर्थकों में भी उनकी अच्छी पैठ है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

——————
एक नजर विकास तिवारी के राजनीतिक सफर पर
विकास तिवारी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मंडल के अध्यक्ष भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा और विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों में अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। संघ पृष्ठभूमि के विकास तिवारी एसएम जैन कॉलेज की छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद वे युवा मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष विभाग संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में मदन कौशिक जी के मुख्य चुनाव संयोजक भी रहे हैं।इस दौरान उन्होंने मदन कौशिक की रिकार्ड जीत में अहम योगदान भी निभाया। इसके बाद 2018 में वे जिले के महामंत्री बने और आज एक बार फिर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में उन्हें दोबारा जिला महामंत्री घोषित किया है गौरतलब है। उनके महामंत्री चुने जाने से जहां कौशिक खेमे में खुशी की लहर है वही पूरी कार्यकारिणी में निशंक खेमे का दबदबा दिख रहा है। दिवाली से बातचीत होने पर उन्होंने कहा कि वे संगठन के कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने और उनके प्रदेश और जिला नेतृत्व में जो जिम्मेदारी तय की है एक बार फिर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। और मिशन 2022 के लक्ष्य को लेकर पूरे जनपद की 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में आए इस लक्ष्य को लेकर काम करेंगे।
——————
कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
आज राठी चौक पर विकास तिवारी को जिला महामंत्री बनाए जाने पर फूल माला व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा, मंडल महामंत्री तरुण नैयर एवं मंडल उपाध्यक्ष सीताराम बडोनी के नेतृत्व में फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मंडल उपाध्यक्ष सीताराम बडोनी ने कहा कि विकास तिवारी पार्टी की रीड की हड्डी है। विकास तिवारी के बनने से युवाओं उमंग की तरंग जाग उठी है और आने वाला 2022 के चुनाव विकास तिवारी जी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि विकास तिवारी जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं जिन्होंने छात्र राजनीति से लेकर बूथ राजनीति से लेकर जिले लेवल तक की राजनीति में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया है। आज पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर दिखाया है पार्टी नेतृत्व माननीय मंत्री मदन कौशिक जी का भी आभार व्यक्त करते हैं जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जितना प्यार स्नेह मुझे दिया है। और पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है। उस पर में बखूबी खरा उतरने का कार्य करूंगा और पार्टी नेतृत्व को बूथ लेवल से लेकर वार्ड लेवल तक की राजनीति को मजबूत करने का कार्य करूंगा। आने वाले 2022 के चुनाव में जिले भर के विधानसभा के प्रत्याशियों को जिताने का दृढ़ संकल्प लेते हुए और कांग्रेस की जमानत जप्त करने का काम किया जाएगा। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आदरणीय जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी का कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ा है और बूथ लेवल पर हम पार्टी के बूथ अध्यक्षों को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे स्वागत करने वालों में मंच का संचालन महामंत्री तरुण नैयर, रितेश वशिष्ठ, विकल राठी, चौधरी चरण सिंह, बलकेश राजोरिया, हर्षित पारीक, आशीष पंत, दीपक धनवानी, रामवीर सैनी, पवन शर्मा, गोकुल डबराल, कालीचरण परिणय, शेर खान, शोभित देव महेश्वरी, दीपक पंत, विकास ठाकुर, सनी गिरी, वीरू शर्मा, कुलदीप पांडे, दिनेश मिश्रा, महेश कॉलोनी, सोनू सूरज, चौहान सैकड़ों, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री विकास तिवारी का स्वागत उनके निवास स्थित कार्यालय पर और दुधाधारी चौक पर किया गया।

Share News