Wife Murder Case देहरादून में चार महीने बाद ही पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि पत्नी के कम पढ़ा लिखा होने और दहेज कम मिलने के चलते आरोपी पति ने अपनी पत्नी की कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। चूंकि पत्नी की तबीयत खराब चल रही थी, ऐसे में पति ने बीमारी से उसकी मौत का बहाना बनाया लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी जिसके चलते पति की साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कहकशा आलम से मर्जी से हुई थी शादी
देहरादून पुलिस ने बताया कि नेहरु कॉलोनी में रहने वाले शाहबाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन की शादी नवंबर 2025 में रुद्रप्रयाग की रहने वाली कहकशा से हई थी। ये शादी परिवार की मर्जी से हुई थी लेकिन पति शहवाज पत्नी के कम पढ़ा लिखा होने और दहेज में कम सामान मिलने के चलते खुश नहीं था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश एक माह पहले ही रच डाली।
Wife Murder Case

बीमारी का बहना कैसे बनाया
पुलिस ने बताया कि कहकंशा की तबीयत पिछले कुछ समय से खबरा चल रही थी। उसका इलाज महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था। तीन मार्च को शाहबाज आलम ने कहकशा को नींद आने के बाद मौका देखकर कम्बल से उसका मुँह दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद आरोपी पति अपने घरवालों को घटना के संबंध में बताते हुए कहकशा को महंत इंद्रेश अस्पताल लेकर गया, जहाँ पर डाक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित किया गया था।
मूलरूप से बिजनौर का रहने वाले शाहबाज को लगा था कि बीमारी से मौत का बहाना चल जाएगा लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने संदिग्ध अवस्था को देखते हुए पुलिस को सूचना दे दी जिससे आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति शाहबाज आलम को गिरफ्तार कर लिया है। Wife Murder Case