Looteri Dulhan arrested for looting many dulhe groom Looteri dulhan gang

सुंदर—सुशील दुल्हन के चक्कर में लुटे दर्जनों दुल्हे, सुहागरात कर सबकुछ लूटने वाली दुल्हन गिरफ्तार


चंद्रशेखर जोशी/विकास कुमार।
पुलिस ने मासूम दुल्हों और उनके परिवारों को ठगने वाली शातिर दुल्हन और उसके गिरोह को गिरफ्तार किया है। शातिर दुल्हन ऐसे युवकों को शिकार बनाती थी जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी और सुहागरात होते ही दुल्हान घर का सारा समान लेकर चलती बनती थी। पुलिस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं बाकी फरार है। पुलिस का दावा है कि दुल्हे के परिवार को यकीन दिलाने के लिए बाकायदा दुल्हन के सारे रिश्तेदार आते थे। Looteri Dulhan arrested for looting many dulhe groom Looteri dulhan gang

————————
जूता चुराई से लेकर रोना धोना सब होता था
यूपी की रामपुर पुलिस ने बताया कि लुटेरी दुल्हन के गैंग में सास, ससुर, दुल्हन, साला, साली व अन्य रिश्तेदार सब होते थे। दुल्हन का ताजा शिकार मेरठ निवासी आकाश स्वामी था। आकाश की शादी उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में हुई। जहां दुल्हन के रिश्तेदार थे और सालियों ने जीजा जी से जूता चुराई भी खेली और विदाई के समय खूब रोना धोना भी हुआ। शादी के एवज में 77 हजार रुपए भी लिए गए और बाद में दुल्हन सब समेट चलती बनी। पुलिस ने बताया कि ये गैंग अब तक करीब 32 दुल्हों को शिकार बना चुका है।

————————————————
लुटेरी दुल्हन, दुल्हन की मां और मास्टर माइंड गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि गैंग में जिला अमरोहा निवासी गजराज सिंह अपने दो पुत्रों आदेश कुमार उर्फ सोनू और सुनील के साथ दूसरे सदस्य राकेश, कुमारी सुमन, सुनीता, छाया देवी, नन्ही दूल्हे को लूटने का रैकेट चलाते थे। करीब 32 युवकों को यह गैंग पहले शिकार बना चुका है। पहले शादी के नाम पर रस्म अदायगी की जाती थी और उसके बाद पूरे घर को लूट लिया जाता था। दुल्हन छाया देवी और दुल्हन की मां नन्ही व गिरोह के सरगना गजरात को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।

Looteri Dulhan arrested for looting many dulhe groom Looteri dulhan gang
Looteri Dulhan arrested for looting many dulhe groom Looteri dulhan gang
Share News