Haridwar Viral News पत्नी को पीट पीट कर मार डाला, फिर कर ली खुदकशी, क्या था विवाद का कारण, वरिष्ठ पत्रकार ने बताई आंखों देखी

Haridwar Viral News पत्नी को पीट पीट कर मार डाला, फिर कर ली खुदकशी, क्या था विवाद का कारण, वरिष्ठ पत्रकार ने बताई आंखों देखी
शेयर करें !

Haridwar Viral News हरिद्वार के कनखल की बसंत कुंज कॉलोनी में रहने वाले 35 साल के ऋषि कुमार ने अपनी पत्नी को पीट पीट कर मार डाला। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली। हत्या के पीछे के कारणों की जांच करते हुए पुलिस ने बताया कि पति पत्नी में अक्सर झगडा होता था और सोमवार रात भी दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

वरिष्ठ पत्रकार ने क्या देखा
इसी कॉलोनी में रहने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार ने बताया ​कि वो सुबह छत पर योगा करने गए थे तभी उन्होंने सामने दीवार पर एक शव लटका देखा। इसकी जानकारी तुरंत कनखल पुलिस को दी। कनखल पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था जिसके बाद छत के रास्ते से घर मे प्रवेश किया गया। पुलिस ने ऋषि कुमार की बॉडी को उतारा और बेडरूम में जाकर देखा तो अंदर उसकी पत्नी वर्षा की लाश खून में लथपथ पडी थी।

Haridwar Viral News

दीवार पर सिर मारकर हत्या की
जांच में सामने आया है कि खाना खाने के दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और इसके बाद दोनों में हाथा पाई हुई। पति ने अपनी पत्नी का सर दीवार में कई बार मारा जिससे खून बहने से उसकी मौत हो गई। वहीं उसने बाद में खुद भी छत की रेलिंग से लटकरकर फांसी लगा ली।

Haridwar Viral News

Haridwar Viral News पत्नी को पीट पीट कर मार डाला, फिर कर ली खुदकशी, क्या था विवाद का कारण, वरिष्ठ पत्रकार ने बताई आंखों देखी
Haridwar Viral News पत्नी को पीट पीट कर मार डाला, फिर कर ली खुदकशी, क्या था विवाद का कारण, वरिष्ठ पत्रकार ने बताई आंखों देखी

क्या था विवाद का कारण
स्थानीय महिला की मानें तो रात में वर्षा ने बताया कि उसके पति के साथ विवाद हो रहा है और वो उसके घर आना चाहती है। इस पर महिला ने हां बोला और उसका इंतजार करने लगी। लेकिन रात में वर्षा नहीं आई। महिला जब सुबह उठी तो घटना के बारे में सुकर हैरान रह गई। पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक साल पहले एक बच्ची को गोद लिया था जो वर्तमान में अपनी नानी के घर दिल्ली रह रही थी। पति अक्सर बच्ची को अपने घर लाने के लिए कहता था और इसी पर विवाद होता था। रात में भी इसी बात को लेकर विवाद रहा होगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।