Haridwar News प्रेमिका की हुई सगाई, प्रेमी ने फांसी लगाई, करवाचौथ पर प्रेमिका ने भेजे थे सगाई के फोटो

Haridwar News प्रेमिका की हुई सगाई, प्रेमी ने फांसी लगाई, करवाचौथ पर प्रेमिका ने भेजे थे सगाई के फोटो
शेयर करें !

Atiq Sabri

Haridwar News प्रेम में धोखा मिलने पर एक युवक ने करवाचौथ के पावन पर्व पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र की है, जहां नैनीताल से काम करने आए युवक ने अपनी प्रेमिका की सगाई की फोटो मिलने के बाद यह कदम उठाया। मृतक की पहचान ललित कुमार (20) पुत्र गोपाल राम, निवासी खनस्यूं, नैनीताल के रूप में हुई है। ललित हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में काम करता था और यहीं किराए पर रह रहा था।

Haridwar News

Haridwar News प्रेमिका की हुई सगाई, प्रेमी ने फांसी लगाई, करवाचौथ पर प्रेमिका ने भेजे थे सगाई के फोटो
Haridwar News प्रेमिका की हुई सगाई, प्रेमी ने फांसी लगाई, करवाचौथ पर प्रेमिका ने भेजे थे सगाई के फोटो

करवाचौथ पर मिला सगाई का फोटो

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ललित और उसकी प्रेमिका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि करवाचौथ के दिन ललित की प्रेमिका ने उसे अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें भेजीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ललित गहरे सदमे में चला गया। माना जा रहा है कि प्रेमिका द्वारा भेजे गए सगाई के फोटो से आहत होकर ललित ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सिडकुल पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलने पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। युवक की मौत के बाद उसके गांव खनस्यूं, नैनीताल और हरिद्वार में उसके परिचितों के बीच शोक का माहौल है।