Teelu Rauteli award ceremony in Dehradun

हॉकी स्टार वंदना कटारिया होगी इस विभाग की ब्रांड एमबेंसडर, इन महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

ब्यूरो।
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वन्दना कटारिया उत्तराखण्ड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में ये घोषणा की है। इससे पहले सीएम ने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि का ऐलान भी किया था। इसके साथ ही वंदना को तीलू  रौतेली पुरस्कार से भी नवाजा गया है। वहीं हरिद्वार में खेल मंत्री अरविंद पांडे ने भी वंदना कटारिया के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और हरिद्वार शिक्षा विभाग द्वारा वंदना कटारिया को बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान का ब्रांड एंबेस्डर बनाए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा।

————————————————————
तीलू रौतेली पुरस्कार राशि बढाने की घोषणा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर 51 हजार रूपये किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागर में ‘‘ तीलू रौतेली पुरस्कार एवं ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार‘‘ हेतु चयनित राज्य की महिलाओं को सम्मानित किया। इस वर्ष 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकताओं को 31 हजार रूपये की सम्मान धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के तहत 21 हजार रूपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

———————————————

इनको किया गया सम्मानित -तीलू रौतेली पुरस्कार
डॉ.राजकुमारी भंडारी चौहान, श्यामा देवी, अनुराधा वालिया, डॉ. कंचन नेगी, रीना रावत, वन्दना कटारिया, चन्द्रकला तिवाड़ी, नमिता गुप्ता, बिन्दुवासिनी, रूचि कालाकोटी, ममता मेहता, कु. अंजना रावत, पार्वती किरौला, कु. कनिष्का भण्डारी, भावना शर्मा, गीता जोशी, बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, कु. दीपिका चुफाल, रेखा जोशी, रेनू गडकोटी, पूनम डोभाल।


——————————————————

राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार-
गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी, पुष्पा पाटनी, गीता चन्द, कुमारी गलिस्ता, अंजना, संजू बलोदी, कु. मीनू, ज्योतिका पाण्डेय, सुमन पंवार, राखी, सुषमा गुसांई, आशा देवी, दुर्गा बिष्ट, सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विस्वास, हन्सी धपोला, गायत्री दानू, हीरा भट्ट, सुषमा पंचपुरी, सीमा देवी।

Share News
error: Content is protected !!