IMG 20220211 WA0024 1

सरकारी टेंडरों, निजी क्षेत्र में दलित—पिछडों, अल्पसंख्यकों को आरक्षण, ​फ्री शिक्षा—स्वास्थ, आसपा ने किया वायदा


विकास कुमार।
आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर ने उत्तराखण्ड में सरकार बनाने या फिर सरकार में भागीदारी होने पर कई वायदों का ऐलान किया है। ज्वालापुर से प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर ने बताया कि आजाद समाज पार्टी उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदाओं जिनमें जल जंगल, जमीन, खनिज आदि पर स्थानीय लोगों के अधिकार को निर्धारित करेगी और सभी की तरक्की का रास्ता खोलेगी।

Screenshot 20220212 185208
Screenshot 20220212 185228
Screenshot 20220212 185326 1
Screenshot 20220212 185333

साथ ही पर्यटन और रोजगार को बढावा देने के लिए सिडकुल की स्थ्ज्ञापना की जाएगी। एसपी सिंह ने कहा कि सफाई कर्मी की मृत्यु होने पर शहीद का दर्जा दिया जाएगा। व सरकारी टेंडरों में दलित पिछडों और अल्पसंख्यकों को आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह निजी क्षेत्र में भी इन समुदायों की आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदाओं पर यहां के लोगों का अधिकार है। इसलिए हम यहां के स्थानीय लोगों को ही स्टोन क्रेशर खेालने के लिए लाइसेंस देंगे और उनको ऋण भी उपलबध कराएंगे। इसी तरह जडी बूटियों के लिए स्थानीय लोगों को लाइसेंस दिया जाएगा।

Screenshot 20220212 185316
Screenshot 20220212 185405
Screenshot 20220212 185220
Screenshot 20220212 185238
Screenshot 20220212 185420
Screenshot 20220212 185326
Screenshot 20220212 185220 1
Screenshot 20220212 185238 1
Screenshot 20220212 185257
Screenshot 20220212 185248
Screenshot 20220212 185412
Share News