Haridwar city issue drug liquor is not issue for voters

भाजपा में सबसे बडी भीतरघात इस सीट पर हुई, भाजपा के लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया

करण खुराना/विकास कुमार/ऋषभ चौहान।
मतदान के बाद भाजपा के प्रत्याशी सामने आकर अपनी ही पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों पर भीतरघात और चुनाव में नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। हरिद्वार में लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने तो प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर ही सीधा आरोप लगा दिया। लेकिन इन सबसे ज्यादा बडी भीतरघात हरिद्वार जनपद में हरिद्वार शहर सीट पर हुई जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक खुद चुनाव लड रहे थे। भीतरघात भी ऐसी वैसी नहीं बल्कि यहां तो कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को कांग्रेस के नेताओं से ज्यादा भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों ने पर्दे के पीछे से और कईयों ने सामने आकर चुनाव लडाया। आलम ये था कि भाजपा नेताओं के घरों से शराब पकडी गई और मतदान के बाद मदन कौशिक की प्रचार सामग्री को जला दिया गया।

————————————————
सतपाल ब्रह्मचारी का प्रबंधन संघ—भाजपा नेताओं ने संभाला!
वरिष्ठ पत्रकार रतनमणी डोभाल बताते हैं कि सतपाल ब्रह्मचारी का टिकट होने से पहले ही कई भाजपा और संघ के समर्थक व पदाधिकारी ये कहते हुए सुने जा रहे थे कि सतपाल ब्रह्मचारी का टिकट हो जाए। ताकि इसके बाद का अगला गेम प्लान जमीन पर उतारा जा सके। असल में चार बार के विधायक और दो बार के मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ भाजपा और संघ के लोगों में ये नाराजगी और गुस्सा अचानक नहीं था। बल्कि ये इसलिए पैदा हुआ क्योंकि मदन कौशिक हरिद्वार में अपना एक अलग संगठन चला रहे थे। जिसके कारण भाजपा के कई नेता खुद को बौना समझने लगे और मदन कौशिक की ताकत बढने के साथ ही उनका ये गुस्सा और नाराजगी भी बढती चली गई। कैबिनेट मंत्री से छुट्टी के बाद इस ग्रुप को लगा कि अब मदन कौशिक से पुराना हिसाब चुकता किया जा सकता है। लेकिन मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष बनकर आ गए और तब इस गुट ने चुनाव के आखिरी तक इंतजार किया। कई नेता तो ऐसे रहे जो आखिरी तक मदन कौशिक के साथ थे लेकिन काम वो कुछ ओर ही करते रहे। इसका असर ये हुआ कि भाजपा का वोट बैंक मदन कौशिक से छिटक गया। हालांकि ये नतीजे ही बताएंगे कि भीतरघात ने कांग्रेस को जीत के आंकडे तक पहुंचा या नही। लेकिन जो रिपोर्ट अब तक लोगों से मिल रही है उसमें मदन कौशिक की हालत बहुत अच्छी नहीं है।

————————————————
भीतरघातियों ने पकडवाई भाजपा नेताओं के घरों से शराब
वहीं नगर विधानसभा में चुनाव के दौरान भाजपा के कनखल से मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कालरा और गोकर्ण धाम के बाद भाजपा के पूर्व पार्षद राहुल शर्मा के घर से शराब की खेप का पकडे जाना ये साबित करता है कि भाजपा का ही कोई भीतरघाती सब सूचनाएं दे रहा था। वरिष्ठ पत्रकार केडी बताते हैं कि चुनाव में शराब और पैसा का प्रयोग आम है। हर विधानसभा सीट पर प्रत्येक प्रत्याशी ये कर रहा था। लेकिन शराब सिर्फ हरिद्वार में भाजपा के लोगों से पकडी गई जो मदन कौशिक के करीबी थे।

—————————————
क्या होगी कार्रवाई
वहीं भाजपा के कई विधायक भीतरघात की शिकायत कर रहे हैं। खुद मदन कौशिक पर ही आरोप लग गए हैं। लेकिन मदन कौशिक के साथ हुए भीतरघात की शिकायत कहां होगी और क्या इस पर भी कोई कार्रवाई हो सकती है और हां तो कौन करेगा। ये भी संभव है कि शहर सीट पर भाजपा की हार या जीत दोनों ही स्थिति में कार्रवाई संभव हो सकती है। हालांकि ये वक्त बताएगा कि ये नियमानुसार होगी या फिर गैरकानूनी तरीके से।

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News
error: Content is protected !!