Vikas kumar / Ateek Sabri
जिला पंचायत कि राजनीति में नए चौधरी की एंट्री हो गई है हालांकि इस चौधरी का नाम भी राजेंद्र सिंह है। लेकिन यह भाजपा के राजेंद्र चौधरी हैं जिन्हें किरण नाम से भी बुलाया जाता है। चौधरी राजेंद्र सिंह मानकपुर आदमपुर सीट से विजई हुए थे और भाजपा के संभावित दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन अब भाजपा ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा को पहले से ही बहुमत प्राप्त है चौधरी राजेंद्र सिंह का क्षेत्र में काफी नाम है और राजेंद्र सिंह गुर्जर समाज से आते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को इससे काफी फायदा होगा पार्टी पहले ही सैनी वोट बैंक को कल्पना सैनी को राज्यसभा भेज कर साध चुकी है। पहले यह माना जा रहा था कि स्वामी यत। लेकिन राजेंद्र सिंह सीधे निशंक गुट के हैं और माना जा रहा है कि रमेश पोखरियाल निशंक के कहने के बाद भी उन्हें पंचायत अध्यक्ष के लिए फाइनल किया गया है।
देहरादून। भाजपा ने हरिद्वार जिला पंचायत के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर राजेन्द्र सिंह (किरण) पुत्र राम पाल सिंह को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। राजेंद्र सिंह वार्ड 19 मानकपुर आदमपुर सीट से भाजपा के समर्थित अधिकृत प्रत्याशी रहे हैं ।