चंद्र शेखर जोशी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने चमोली में आई जल प्रलय में लापता यूपी के रहने वाले मजदूरों के लिए हरिद्वार में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। साथ ही सरकार ने सहायता नंबर भी जारी किए हैं इसके जरिए कोई भी जानकारी कंट्रोल रूम से प्राप्त की जा सकती है। ये नम्बर है 7351508180, 9389793202 और 1070.
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चमोली बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए भेजे गए उत्तर प्रदेश के तीन मंत्रियों सुरेश राणा, डॉक्टर धर्म सिंह सैनी और विजय कश्यप ने बुधवार को हरिद्वार के भीमगोडा बैराज स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। और लापता मजदूरों को निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार सेना की मदद से हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य तेज गति से चल रहे हैं और उन्हें आशा है कि लापता मजदूरों को जल्दी कर लिया जाएगा।
मंत्री धर्म सिंह ने बताया कि यूपी के रहने वाले करीब 93 मजदूर लापता थे इनमें से 21 का पता लग गया है जबकि 2 मजदूरों के शव भी बरामद हुए हैं। बाकी लापता है उनकी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम हरिद्वार में स्थापित किया गया है उनके परिजन कोई भी जानकारी ले सकते हैं कंट्रोल रूम 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। और इन नंबरों पर कोई भी जानकारी ले सकते हैं।