sharab-kand-babali-devi-arrested-after-elected-as-gram-pardhan

ग्राम प्रधानी का जश्न मना रही बबली गिरफ्तार, जेल से चलेगा दरबार, शराब कांड में थी फरार

विकास कुमार/अतीक साबरी।
पथरी में हुए शराब कांड की आरोपी बबली देवी को ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बबली देवी गांव में जीत का जश्न मना रही थी तभी पुलिस ने पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। बबली देवी शराब कांड में फरार चल रही थी। कल आए परिणाम में बबली देवी ने एक वोट से जीत दर्ज की थी।
बबली देवी के पति विजेंद्र पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस को बबली की तलाश थी। हालांकि पंचायत चुना के दौरान बबली का कोई पता नहीं लग पाया लेकिन अब बबली देवी जब चुनाव जीत गई तो पुलिस ने बबली देवी केा गिरफ्तार कर​ लिया, जिसके बाद पुलिस पर सवाल भी खडे हो रहे हैं। शराब कांड में 12 लोगों की मौत हुई थी।

खबरों को व्हाट्सएप पर पाने के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ने के लिए करें

Share News
error: Content is protected !!