कुणाल दरगन।
कनखल के बाजार एक बार फिर अनियोजित विकास की मार झेल रहे है। पहले सड़को के अधूरे निर्माण और बार बार सड़क खोदने से व्यापारी परेशान थे और अब बाज़ार की सड़कों पर सीवर बहने से लोग परेशान हैं। त्योहारी सीजन में इससे स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारी गिरिश नासवा ने बताया कि आये दिन बाज़र और कनखल एरिया में सड़क खोदने वाले आ जाते हैं इससे यहां लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बाज़ार पहले से गई चौपट है और सीवर बहने से लोग आने से कतरा रहे हैं। ना कोई मंत्री ने मेयर हमारी सुन रहे हैं। जिनके प्रति लोगों में काफी गुस्सा है। वही स्थानीय महिला ममता सिंग ने बताया कि सबने अच्छे दिनों का वायदा कर जनता को बेवकूफ बनाया है। पहले हमारे मकान और दुकान तोड़ दिए गए और अब विकास के नाम पर विनाश कर रहे हैं। उन्हीने कहा कि मेयर और मंत्री दोनो हमारे लिए बेकार है जनता चुनाव में इन्हें सबक जरूर सिखायेगी।