Uttarakhand bjp assembly elections

धामी सरकार के सुपर मंत्री का प्रबंधन संभाल रहा कांग्रेस का ये बड़ा नेता, राहुल गांधी तक बनाई पहुंच

रतनमणी डोभाल/विकास कुमार।
उत्तरखण्ड की पुष्कर सिंह धामी सरकार में सुपर पॉवर मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के मंत्री बनने के साथ ही उनका काम—काज और प्रबंधन संभालने का जिम्मा कांग्रेस का एक बडा नेता संभाल रहा है। ये नेता वर्तमान में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हैं और पूर्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव भी रह चुके हैं​ जिन्हें कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का प्रभारी भी बनाया था। लेकिन, स्वामी यतीश्वरानंद से पुराने रिश्ते—नाते होने के कारण कांग्रेस के ये नेता अब उनके मंत्री बनने के साथ ही सारा प्रबंधन खुद संभाल रहे हैं।

—————————————
राहुल गांधी तक बनाई सीधी पहुंच, मांगा इस सीट से टिकट
वहीं एक समय राहुल गांधी की तारीफ करते नहीं थकने वाले नेता राम विशाल देव इन दिनों भाजपा के मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के खास सलाहकार और संकटमोचक बने हुए हैं। देहरादून से लेकर दिल्ली तक की सारा काम-काज राम विशाल देव ही संभाल रहे हैं। इससे आप कांग्रेस के प्रदेश महासचिव की मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के दरबार में ताकत का अंदाजा लगा सकते हैं। राम विशाल देव ने पिछले विधानसभा चुनाव में रानीपुर से टिकट की दावेदारी कर रहे थे और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की थी। अपने अक्रामक अंदाज वाली राजनीति के कारण युवाओं में उनकी पहचान भी ठीक ठाक बन गई थी और दिल्ली में अपने संपर्कों के जरिए वो यूथ कांग्रेस के कई बडे नेताओं तक सीधी पहुंचे बनाने में कामयाब हो गए और एक समय ये था कि राहुल गांधी तक उन्होंने अपनी पहुंच बना ली। राम विशाल देव एक समय कांग्रेस नेता हरीश रावत के भी बहुत खास रहे। लेकिन, स्वामी यतीश्वरानंद से उनके रिश्ते पहले भी जगजाहिर थे इसलिए स्वामी यतीश्वरानंद के मंत्री बनने के साथ ही मंत्री जी का सारा कामकाज संभालने के लिए वो तुरंत पहुंच गए।

———————————————
चुनावी प्रबंधन का ज्ञान होने के कारण स्वामी को मिल रहा लाभ
राम विशाल देव को उनकी काबलियत को देखते हुए कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस का हिमाचल प्रदेश का प्रभारी भी बनाया था और वो यूथ कांग्रेस में प्रदेश महासचिव भी बने। चुनाव प्रबंधन का ये अनुभव अब स्वामी यतीश्वरानंद के काम आ रहा है और अपनी प्रतिभा के कारण राम विशाल देव स्वामी यतीश्वरानंद के लिए काफी फायदेमंद भी साबित हो रहे हैं।

—————
उत्तराखण्ड की खबरों को वहट्सएप पर पाने के लिए हमें मैसेज करें: 8267937117

Share News
error: Content is protected !!