sit formed in patwari paper leak case under ips ajay singh supervision

कांग्रेस नेत्री सहित ये बुरा धंधा करने वालों की 9 करोड से अधिक की संपत्ति जब्त होगी, एक्शन में कप्तान


विकास कुमार।
हरिद्वार पुलिस ने गिरोह बनाकर अपराध करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेज दी है। जिनकी संपत्ति जब्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई हैं। उसमें नौकरी का गिरोह चलाने वाली कांग्रेस नेत्री भी शामिल हैं। जबकि नकली दवा बनाने वाले और नशा बेचने वाले भी इसमें शामिल किए गए हैं। कुल नौ करौड 60 लाख रुपए की संपत्ति जब्त करने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है। Property sieged under gangster act congress leader 9 other accused property in Haridwar

——————————
इनकी संपत्ति की जाएगी जब्त

1- अभियुक्त राजा उर्फ इरफान पुत्र अशरफ निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार
अभियुक्त आबकारी अधि0 एवं एनडीपीएस एक्ट का आदतन अपराधी है।

सम्पत्ति — 20 लाख रुपए (प्लाट – 12 लाख, बोलेरो कार – 8 लाख)
—————————————————————

2- अभियुक्त कपिल त्यागी पुत्र बृजमोहन निवासी ग्राम करोन्दी थाना भगवानपुर व

3- अभियुक्त प्रवीण त्यागी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम इकड़ी थाना सरघना जनपद मेरठ हाल निवासी आर्यनगर गणेशपुर रुड़की
अभियुक्त नकली दवाई बनाने के गैंग का सदस्य है।

सम्पत्ति — 1 करोड़ 72 लाख रुपए (जमीन – 85 लाख, मशीनें – 80 लाख, वाहन – 7 लाख)

———————————————————————
4- अभियुक्त सुभान पुत्र खलील निवासी मौहल्ला पटाचौक कस्बा लण्ढौरा मंगलौर
अभियुक्त एनडीपीएस एक्ट का आदतन अपराधी है।

सम्पत्ति — 1 करोड़ 80 लाख 19 हजार रुपए (जमीन – 1 करोड़ 76 लाख 59 हजार, वाहन – 2 लाख 50 हजार, बैंक खाते- 01 लाख 10 हजार)

——————————————————————
5- अभियुक्त विशाल पुत्र विलाश निवासी सिराज गांव कस्बा चांदूर बाजार अमरावती महाराष्ट्रा हाल निवासी आनन्द विहार मक्खनपुर थाना भगवानपुर व
6- अभियुक्त पंकज पुत्र साधुराम निवासी बहादरपुर थाना भगवानपुर
अभियुक्त नकली दवाई बनाने के गैंग में शामिल हैं।

सम्पत्ति — 4 करोड़ 44 लाख 94 हजार रुपए (जमीन – 4 करोड़ 20 लाख 34 हजार, वाहन – 22 लाख 50 हजार, बैंक खाते- 02 लाख 10 हजार)

———————————————————————
7- अभियुक्त अजय नोटियाल पुत्र मीर सिंह निवासी टिक्कमपुर कोतवाली लक्सर।
8- अभियुक्त विजय नोटियाल पुत्र मीर सिंह निवासी टिक्कमपुर कोतवाली लक्सर।
9- अभियुक्ता रेणू पुत्री मीर सिंह निवासी टिक्कमपुर कोतवाली लक्सर। अभियुक्त धोखाधड़ी/नोकरी का झांसा देने सम्बन्धित गैंग के सदस्य हैं।

सम्पत्ति — 1 करोड़ 43 लाख 53 हजार रुपए (जमीन – 1 करोड़ 15 लाख 91 हजार, वाहन- 27 लाख 50 हजार, बैंक खाते- 12 हजार)

sit formed in patwari paper leak case under ips ajay singh supervision
Share News