Pranav Singh Champion जेल वापस भेजने की थी तैयारी, चैंपियन ने बताई नई बिमारी, महिला डॉक्टर से कहासुनी

Pranav Singh Champion जेल वापस भेजने की थी तैयारी, चैंपियन ने बताई नई बिमारी, महिला डॉक्टर से कहासुनी

शेयर करें !

Pranav Singh Champion खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को जिला असप्ताल ने फिट मानते हुए जेल वापस भेजने की तैयारी कर ली थी। इस संबंध में मंगलवार को जेल प्रशासन को लिख दिया गया था लेकिन तभी पूर्व विधायक प्रणव सिंह ने अब नई बिमारी के बारे में डॉक्टरों को बताया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनको पेशाब में तेज जलन और दर्द की शिकायत आई है। फिजिशियन डॉक्टर ने देख लिया है और अब सर्जन की राय का इंतजार किया जा रहा है। कुल​ मिलाकर प्रणव सिंह को वापसी जेल भेजने का प्लान फिलहाल टल गया है, अब उन पर बुधवार को निर्णय लिया जाएगा।

Pranav Singh Champion

खूनी दस्त रुके, पेशाब में जलन बताई
प्रभारी सीएमएस डा. विकास दीप ने बताया कि प्रणव सुबह ठीक थे और उन्होंने हायर सेंटर जाने से भी मना कर दिया था। इस संबंध में एक पत्र भी उनके द्वारा दिया गया था। हालांकि उन्हें फिट देखते हुए अब उन्हें जेल वापस भेजा जा रहा था। हमने तैयारी कर ली थी लेकिन शाम को उन्हें पेशाब में तेज जलन और दर्द की शिकायत पेश आई हैं इस संबंध में डॉक्टरों ने उन्हें देख लिया है। लेकिन सर्जन की राय ली जा रही है। इसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

महिला डॉक्टर से कहासुनी की खबरें
वहीं बताया जा रहा है कि प्रणव सिंह का इलाज कर रही महिला डॉक्टर से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि प्रणव सिंह इलाज में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं। महिला डॉक्टर से उनकी कहासुनी हो गई। इस संबंध में महिला डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टरों को भी बताया है।

क्या बोले जेल अधीक्षक
जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि हमने जेल गार्ड को साफ निर्देश दिए हैं कि जो भी असप्ताल का निर्देश होगा उसके अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। अगर डॉक्टर उन्हें वापस भेजते हैं तो तुरंत उन्हें वापस जेल में रखा जाएगा।

Pranav Singh Champion जेल वापस भेजने की थी तैयारी, चैंपियन ने बताई नई बिमारी, महिला डॉक्टर से कहासुनी
Pranav Singh Champion जेल वापस भेजने की थी तैयारी, चैंपियन ने बताई नई बिमारी, महिला डॉक्टर से कहासुनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *