Yashika Gautam

याशिका गौतम सुसाइड केस में फरार कांग्रेस नेत्री पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

adv

विकास कुमार।
हरिद्वार में कांग्रेस नेत्री पूनम भगत की पुत्रवधु याशिका गौतम की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की आरोपी कांग्रेस नेत्री पूनम भगत और उनके पुत्र पर ईनाम घोषित कर दिया है। दोनों पर ढाई—ढाई हजार का ईनाम रखा गया है। वहीं पुलिस ने कुर्की की तैयारी भी शुरु कर दी है। जल्द ही पूनम भगत के घर की कुर्की की जाएगी।
सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि याशिका गौतम ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली थी। इस मामले में याशिका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं पुलिस ने दहेज हत्या में परिजनों की तहरीर के आधार पर सास पूनम भगत व एक अन्य बेटे को भी नामजद किया था। पूनम भगत तभी से फरार चल रही है। पूनम भगत पर उनके बेटे पर पुलिस ने ईनाम घोषित किया है। दोनों पर ढाई ढाई हजार रुपए का ईनाम रखा गया है।

adv.
Share News
error: Content is protected !!