जमकर हुई मुनाफाखोरी, नहीं लगी रेट लिस्ट, आटा—गेहूं की सप्लाई को प्रशासन ने ये किया काम

चद्रशेखर जोशी।
मुनाफाखोरी और जमाखोरी रोकने के सरकारी आदेशों को मुनाफाखोरों ने नहीं माना। हालांकि, बुधवार रात जिलाधिकारी सी रविशंकर की ओर से दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन, गुरुवार को दुकानों ना ना तो रेट लिस्ट दिखाई दी और ना ही ओवर प्राइसिंग ही रूक पाई। लोगों को आटा—चावल और दूसरे आवश्यक सामान महंगे सामाना पर मिले। सब्जियां और फलों के दाम भी आसामन छू रहे थे। हरिद्वार में कुछ जगह आटा और गेहूं का स्टॉक की भी कमी पाई गई।
वहीं दूसरी ओर जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन ने छापामारी करने का दावा किया है। खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि रेट लिस्ट लगाए जाने का काम किया जा रहा है। सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट चसपा कर ही सामान बेचने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, कितनों के खिलाफ कार्रवाई हुई, इसका अभी आंकडा उपलब्ध ना होने की बात उन्होंने कही। टिबडी निवासी योगेश ने बताया कि दुकानों पर सामान महंगा मिल रहा है। आटे की कीमत में बडा उछाल है। वहीं नवरात्र होने के कारण फल भी बहुत महंगे बिक रहे हैं। प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ज्वालापुर निवाीस मेहरबान ने बताया​ कि दुकानदार रेट लिस्ट नहीं लगा रहे हैं। मुनाफाखोरों पर जमकर कार्रवाई होनी चाहिए।
—————
उधम सिंह नगर से मंगाया जा रहा है आटा
आटे की कमी को पूरा करने के लिए उधम सिंह नगर से आटे के ट्रक हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गए हैं। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि कुछ जगह गेहूं और आटे की कमी की बात सामने आई है। हमारा आटा उधम सिंह नगर से आना शुरू हो गया है। दो ट्रक पहुंच गए हैं और जल्द ही ट्रकों का आना शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर गेंहू को फ्लोर मिलों पर पिसने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे पास गेहूं के पर्याप्त भंडार है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

—————
जिसने रेट लिस्ट से सामान नहीं बेचा होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि रेट लिस्ट से ही सामान बेचना होगा। हर दुकानदार को रेट लिस्ट बाहर लगानी होगी। जिसने रेट लिस्ट नहीं लगाई, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फलों और सब्जियों के आढतियों और दुकानदारों को भी ये ही बोला गया है।

—————
पशु चारा की उपलब्धता के लिए भी आदेश
पशुओं के चारे और दवाओं के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें खाद और उर्वरकों की दुकानें भी 26 मार्च से निर्धारित समय यानी सात से दस के बीच खुलेगी और यहां से किसान अपना सामान ले सकते हैं। पशुओं को चारा उपलब्ध कराने के लिए भी ऐसे वाहनों को आने—जाने में छूट दी गई है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि सभी का ख्याल रखा जा रहा है।

Share News
error: Content is protected !!