MLA Congress Uttarakhand Anumpa Rawat

बाबा साहब की जयंती पर 32 गांवों में जाएंगी अनुपमा रावत, दलित उत्थान के लिए प्रतिबद्ध


विकास कुमार।
बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर की 131वीं जयंती के मौके पर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत एक दिन में 32 गांवों में जाकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। 14 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर रात के 12 बजे तक लगातार कार्यक्रम रखे गए हैं। गौरतलब हे कि हरिद्वार ग्रामीण में दलित वोट निर्णायक भूमिका हैं और अनुमपा रावत को सर्वसमाज के साथ ही दलितों का बहुत ज्यादा समर्थन मिला है।
पहले भी अनुपमा रावत ने हर दलित गांव और उनके इलाकों में जाकर अपनी आस्था जाहिर की थी। अब संविधान निर्माण डा. अंबेडकर की जयंती के मौके पर भी वो हर गांव में जाकर लोगों से मिलेंगी। अनुपमा राव ने बताया कि दलित और पिछड़े आज उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। पिछले दस सालों दलितों, पिछडों और अल्पसंख्यकों का हरिद्वार ग्रामीण में कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंनेक कहा कि वो इन वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। सर्वसमाज की परिपकल्पना के आधार पर सबका साथ और सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का काम कर रही है।

————————————————
अनुपमा रावत का पूरा कार्यक्रम
1 ●समय सुबह 8:30 बजे ग्राम टिक्कमपुर
2 ●समय सुबह 9:00 बजे ग्राम भट्टीपुर
3 ●समय सुबह 9:30 बजे ग्राम बादशाहपुर
4 ●समय सुबह 10:00 बजे ग्राम भोवापुर
5 ●समय सुबह 10:30 बजे ग्राम भोगपुर
6 ●समय सुबह 11:00बजे ग्राम शाहपुर
7 ●समय सुबह 11.30 बजे ग्राम मिस्सरपुर
8 ●समय दोपहर 12:00 बजे ग्राम पंजनहेड़ी
9 ●समय दोपहर 12:30 बजे ग्राम अजीतपुर
10 ●समय दोपहर 1 : 00 बजे ग्राम जियापोता
11 ●समय दोपहर 1:30 बजे ग्राम कटारपुर
12 ●समय दोपहर 2:00 बजे ग्राम फेरुपुर
13 ●समय दोपहर 2:30 बजे ग्राम बिशनपुर
14 ●समय दोपहर 3:00बजे ग्राम धनपुरा
15 ●समय दोपहर 3:30बजे ग्राम घिस्सुपुरा
15●समय शाम 4:00 बजे ग्राम जमालपुर
16●समय शाम 4:30 बजे ग्राम जट्ट बहादरपुर
17●समय शाम 5:00 बजे ग्राम इक्कड़ कलां
18●समय शाम 5:30 बजे ग्राम इब्राहिमपुर
19●समय शाम 6:00 बजे ग्राम सुखरासा
20●समय शाम 6:30 बजे ग्राम पुरूषोत्तम नगर
21●समय रात 7:00 बजे ग्राम अम्बुवाला
22●समय रात 7:30 बजे ग्राम झाबरी
23●समय रात 8:00 बजे ग्राम सराय
24●समय रात 8:30 बजे ग्राम श्यामपुर
25●समय रात 9:00 बजे ग्राम गाजीवाली
26●समय रात 9:30 बजे ग्राम कांगड़ी
27●समय रात 10:00 बजे ग्राम बाहरपीली
28●समय रात 10:30 बजे ग्राम चमरिया
29●समय रात 11:00 बजे ग्राम डालूपूरी
30●समय रात 11:30 बजे ग्राम डालूपूरी
31●समय रात 12:00 बजे ग्राम मीठीबेरी

Share News