FB IMG 1545053212567

बंद नहीं होगी जीएमवीएन की गैंस एजेंसिया, बोले सतपाल महाराज


ब्यूरो।

उत्तराखंड के पर्यटन सिंचाई लघु सिंचाई धर्मस्व संस्कृति जलागम बाढ़ नियंत्रण भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन सभी खबरों का खंडन किया है जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि गढवाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालित गैस एजेंसियों को बंद किया जाएगा या किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई आधार नही है और कुछ लोग इस तरह की भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जीएमवीएन की क्षमता को और ज्यादा बढाया जाएगा ताकि पर्वतीय क्षेत्रों को ​और ज्यादा लाभ मिल सके। सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है।
प्रेस को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालित सभी गैस ऐजेंसी पूर्व की भांति संचालित रहेंगी उन्होंने कहा कि जनमानस में भ्रामक प्रचार कर इस भ्रांति को फैलाया जा रहा है कि गैस एजेंसी बंद होगीं सतपाल महाराज ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालित सभी गैस एजेंसी पूर्व की भांति संचालित रहेंगी उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक को निर्देश दिए तत्काल प्रभाव से गैस की एजेंसीयों को संचालित किया जाए। तथा आय के स्रोत बढ़ाए जाएं श्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार जनता के साथ किसी भी प्रकार का अहित नहीं होने देगी हजारों उपभोक्ता इन गैस एजेंसियों से लाभान्वित होते हैं तथा पहाड़ के सुरूर कौनो में गढ़वाल मंडल विकास निगम की गैस एजेंसी अपनी सेवा प्रदान करती हैं उन्होंने पुनः दोहराया और जनता को विश्वास दिलाया कि गैस एजेंसियों के बंद होने का सवाल पैदा होता ही नहीं है।

Share News