कुणाल दरगन।
हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा कस्बे में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की शादी पिछले महीने 18 अक्टूबर को ही हुई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक युवक का गला घोंटा गया है। हालांकि, परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है, लेकिन पुलिस ने पत्नी और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू कर दी है। युवक नशे का आदी भी बताया जा रहा है।
मंगलौर सीओ अभय सिंह ने बताया कि शाहनवाज पुत्र शमशाद निवासी शेखपुरा जनपद सहारनपुर अपने परिवार के साथ झबरेड़ा में रहता था। कुछ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार सुबह को उसका शव मिला। उसके गले पर निशान है, इसलिए प्रथम दृष्टया ये हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि युवक बेरोजगार था और नशे का आदी भी था। इसलिए उसके दोस्तों की सूची भी तैयार की जा रही है।

हरिद्वार: शादी के चंद दिनों बाद ही पति की हत्या, घर के बाहर मिली लाश
Share News