Haridwar Police

हरिद्वार: मकान मालिक नहाते हुए लड़कियों की बनाता था वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा

चंद्रशेखर जोशी।
हरिद्वार में ज्वालापुर पुलिस ने मकान मालिक को किराए पर रहने वाली लडकियों की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से लडकियों की वीडियो बना रहा था। शुक्रवार को अचानक एक लडकी को वीडियो बनाए जाने का अहसास हो गया। इसके बाद लडकी ने बाहर आकर आरोपी मकान मालिक को रंगे हाथों पकड लिया। आरोपी के मोबाइल में कई सारे वीडियो थे। बाद में पुलिस को शिकायत की गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ज्वालापुर थाना प्रभारी योगेश देव ने बताया कि आरोपी रजनीश कुमार पुत्र चोखे राम दिनासी शांति विहार आर्य नगर ज्वालापुर परचून की दुकान चलाता है और अपने मकान में एक कमरा लडकियों को दिया हुआ है। दोनों लडकियों यूपी की रहने वाली है और हरिद्वार में एक कंपनी में काम करती है। आरोप है कि पिछले काफी समय से आरोपी नहाते हुए लडकियों की वीडियो बना रहा था।
इसकी जानकारी शुक्रवार को उस वक्त लगी जब लडकी को नहाते हुए पता लगा कि उसकी कोई वीडियो बना रहा है। तुंरत लडकी बाहर आई और मकान मालिक को रंगे हाथों दबोच लिया। हालांकि हंगामा होता देख आरेापी की पत्नी आई और सबूतों को मिटाने का प्रयास किया। इसके बाद पीडिता सीधे पुलिस थाने पहुंच गई और पूरी आपबीती बताई। उधर, आरोपी को छुडाने के लिए दबाव भी बनाया गया। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक लडकी सहारनपुर की रहने वाली है जबकि दूसरी बिजनौर से हैं।

Share News
error: Content is protected !!