किन्नरों का हंगामा Kinnar hungama in Haridwar Kinnar video

Kinnar Fight शगुन मांगने पहुंचे किन्नरों ने गाया मुझे बुड्ढा मिल गया गाना, दुल्हा नाराज, हंगामा


रतनमणी डोभाल। Kinnar Fight
शादी के मौके पर घर में शगुन मांगने पहुंचे किन्नरों के दल ने मैं क्या करुं राम मुझे बुड्ढा मिल गया गाने पर ठुमके लगाने शुरु कर दिए, जिसके बाद दुल्हा नाराज हो गया और दुल्हे की नाराजगी को देखते हुए परिवार और शादी में आए करीबी रिश्तेदारों ने बवाल काट दिया। वहीं किन्नर पार्टी ने भी आस्तीनें चढा ली। बडी मुश्किल से बीच बचाव किया गया। बाद में किन्नरों ने मेरे रश्के कमर गाने पर डांस कर माहौल को शांत करने का प्रयास किया गया। Kinnar Fight

————————————
हरिद्वार का मामला
मामला हरिद्वार के कनखल—लक्सर मार्ग क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां हाल ही में एक लडके की शादी हुई थी। शादी के अगले दिन ही किन्नर पार्टी घर पर आ धमकी। हालांकि शुरु में सब कुछ ठीक चल रहा था और किन्नर पार्टी ने माहौल बनाना शुरु कर दिया जिससे आस पडोस के लोग भी आ गए थे।

शगुन मिलने में हो रही देर के कारण किन्नर ग्रुप ने मैं क्या करुं राम मुझे बुड्डा मिल गया गाने पर डांस शुरु कर दिया। इसे सुनकर वहां लोग मजा लेने लगे लेकिन दुल्हा नाराज हो गया। बताया जा रहा है कि दुल्हे की उम्र थोडी ज्यादा थी इसके कारण उसे ये गाना दिल पर लग गया। Kinnar Fight


देखते ही देखते दुल्हे के रिश्तेदारों ने भी इस गाने पर एतराज किया। लेकिन किन्नर भी नहीं माने। जिससे हंगामा खडा हो गया। हो हल्ला होने लगा और किन्नर पार्टी को जाने के लिए बोल दिया गया। इस पर किन्नर पार्टी ने भी आस्तीनें चढा ली। इसी बीच कुछ लोगों ने बीच बचाव किया और इसके बाद पठान व अन्य गानों बजाए गए। तब जाकर किन्नरों को शगुन दिया गया और मामला निपटा। लेकिन घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। Kinnar Fight

Kinnar fight in Haridwar over marriage song
सांकेतिक फोटो
Share News