आरोप: भारत की हार पर हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के गांव में फूटे पटाखे, परिजनों ने शिकायत की


विकास कुमार।
टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में महिला हाकी टीम की हार के बाद हॉकी खिलाडी वंदना कटारिया के गांव रोशनाबाद में कुछ शरारती तत्वों ने पटाखे फोड दिए। वंदना कटारिया के परिजनों का आरोप है कि ये पटाखे वंदना कटारिया और हमारे परिवार से नफरत का नतीजा है। पहले भी पटाखे छोडने वाला युवक वदंना कटारिया और परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है। परिजनों ने इस पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। वहीं वंदना कटारिया के भाई शेखर कटारिया ने बताया कि इस मामले में तहरीर दी जा रही है।
अगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो ऐसे तत्वों के हौंसले बुलंद हो जाएंगे। पहले भी ये युवक इसी तरह परिवार पर टिप्पणी करता रहा है। वहीं सीओ सदर विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने में थे और पुलिस मामले की जांच करने का दावा कर रही है।

Share News
error: Content is protected !!