दिल्ली में चमका हरिद्वार का सितारा, मिला ये सम्मान

दिल्ली में चमका हरिद्वार का सितारा, मिला ये सम्मान
वसीम सलमानी।
दिल्ली में हुई फैशन प्रतियोगिता में हरिद्वार के युवा ने दूसरे स्थान पर आकर शहर का नाम रोशन किया है।
ज्वालापुर निवासी आकिब मंसूरी को मिस्टर फेस आॅफ उत्तराखण्ड में दूसरे स्थान के लिए चुना गया।
दिल्ली में हुई इस प्रतियोगिता में आकिब बहुत करीबी मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे।
इससे पहले भी आकिब कई फैशन प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के कई युवाओं ने भाग लिया था।
इसमें दूसरे स्थान पर रहना मेरे लिए सौभाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद मुंबई जाकर हीरो बनना है। इसके लिए जल्द ही वो मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा कि मॉडलिंग के साथ—साथ वो एक्टिंग भी सीख रहे हैं। आकिब मंसूरी एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वो कई म्युजिक एलबम में भी नजर आ चुके हैं।
Share News
error: Content is protected !!