जनता के लिए पिट गए मेयर साहब, मंत्री के लोगों ने किया हमला, देखे वीडियो

हरिद्वार।

चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक और मध्य हरिद्वार के तमाम इलाकों में भरे पानी की निकासी कराने पहुंचे मेयर मनोज गर्ग और उनके समर्थकों पर प्रेम नगर आश्रम के लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए। वहीं मेयर मनोज गर्ग के सिर और हाथ में भी चोटें आई है। इसके अलावा अनिरूद्ध भाटी, नरेश शर्मा और दूसरे लोगों को भी चोटें लगी है। वहीं बाद में पुलिस ने लाठी चार्ज कर किसी तरह हालात पर काबू किया।

क्यों हुआ विवाद
असल में प्रेम नगर आश्रम पुल की तरफ आश्रम ने नाले पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। इस नाले पर कब्जा होने के कारण पानी नहीं निकल पा रहा था। यही कारण है कि पूरे मध्य हरिद्वार में बारिश बंद होने के बाद भी घंटों तक पानी नहीं निकला। इसको खुलवाने के लिए मेयर मनोज गर्ग जेसीबी के साथ पहुंच गए। वहां जैसे ही अतिक्रमण हटाया जा रहा था तभी आश्रम के लोग आ गए और हमला बोल दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। बाद में मेयर मनोज गर्ग और दूसरे घायलों को अस्पताल जे जाया गया। काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि मौके पर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया गया था। अतिक्रमण हटाने के लिए फोर्स को साथ लेकर जाना चाहिए था। लेकिन हमसें नहीं पूछा गया। इसलिए विवाद की नौबत आ गई।

प्रेम नगर आश्रम सतपाल महाराज का है और ये भाजपा नेता है। प्रेम नगर आश्रम में ही भाजपा के कार्यक्रम होते हैं। मदन कौशिक भी यही अपने दीवाली मिलन कार्यक्रम करते आए हैं। इसके अलावा तमाम भाजपा के कार्यक्रम अब इस आश्रम में होने लगे हैं। यही कारण है कि जब नाले पर अतिक्रमण हो रहा था तब नगर निगम और प्रशासन ने आंखें बद कर ली थी।

 

इस वीडियो में आप मेयर साहब को देख सकते हैं

Share News
error: Content is protected !!