महिला कर्मचारी ने गंगा में छलांग लगाई: महिला कर्मचारी ने आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने समय रहते महिला को गंगा से निकाल लिया। महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। महिला राजस्थान रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत है और उसके किसी सहकर्मी ने ही फेक फोटो वायरल कर दी थी। जिसको लेकर महिला कर्मचारी परेशान थी।
तपोवन में लगाई गंगा में छलांग
महिला कर्मचारी मूलरूप से कोटपुतली राजस्थान की रहने वाली है और सोमवार को तपोवन आई थी। राजस्थान पुलिस ने टिहरी गढवाल पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद मुनिकी रेती पुलिस ने महिला की खोजबीन की। पुलिस को महिला ब्रह्मपुरी में मिल गई लेकिन महिला ने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी।

लेकिन समय रहते पुलिस ने महिला को बचा लिया। महिला ने बताया कि वो राजस्थान परिवहन विभाग में कंडक्टर है और उसके सहकर्मी ने उसकी वीडियो एडिट कर वायरल कर दी जिसके बाद वो परेशान हो गई और अपनी जान लेने के लिए हरिद्वार आ गई।