IMG 20210912 133511

कांग्रेस को झटका, विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल, जाने के कारण भी बताए, दलितों को लेकर भी बोली बड़ी बात

शेयर करें !

विकास कुमार।

उत्तराखंड में पुरोला विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने रविवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ले ली। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक का भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है।

दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक राजकुमार ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में जान जाने के कारणों का जिक्र करते हुए बताया कि कोरोना काल में जिस तरह केंद्र और राज्य सरकार ने काम किया है वह ऐतिहासिक है। जनता को लाभ पहुंचाने का काम केंद्र और प्रदेश सरकार ने किया है जिससे वो प्रभावित है। उन्होंने यह भी कहा आज दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से भारत की छवि मजबूत हुई है। आज कोई भी मुल्क भारत के खिलाफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है। सब भारत से मित्रता का भाव रखना चाहते हैं।

दलितों के बारे में बोल दी बड़ी बात: उन्होंने सबसे बड़े कारण को गिनाते हुए कहा कि वह खुद अनुसूचित जाति समाज से आते है। भाजपा और कांग्रेस में सबसे बड़ा अंतर यह है कि भाजपा ने दलित समाज को स्वावलंबी बनाने की नियत से काम किया है उनको सम्मान दिया है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज को पंगु बना कर रखा और उन्हें कभी अपने पैरों पर खड़ा नहीं होने दिया। यही कारण है कि वह आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *