चंद्रशेखर जोशी।
हरिद्वार के एक विवादित भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी की दूसरी भाजपा नेत्री से कथित तौर पर खुलेआम गंदी बात कर डाली। यही नही अन्य लोगों की मौजूदगी में चरित्र हनन की कोशिश करने का प्रयास भाजपा नेता ने किया। वहीं जब भाजपा नेता की इस करतूत का वहां दूसरे भाजपा नेताओं ने विरोध किया तो ये विवादित भाजपा नेता उनसे भी उलझ गया और मंत्री का खास होने की धमकी देता हुआ वहां से निकल गया। इसके बाद पीडित महिला नेत्री और दूसरे भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान से की है, जिन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए भाजपा के महामंत्री और वरिष्ठ नेता विकास तिवारी को सौंपी है।
बताया जा रहा है कि इस भाजपा नेता की करतूतों से उत्तरी हरिद्वार के कई भाजपा नेता परेशान हैं और आए दिन पार्टी में गुटबाजी को हवा देने का भी इस पर आरोप लगा है। हालांकि भाजपा से पहले नेताजी कांग्रेस में थे और वहां भी इन्होंने इनका दूसरे कार्यकर्ताओं से विवाद रहता था। गुटबाजी को बढावा देने के कारण ही कांग्रेस ने इस कथित नेता को किनारे कर दिया था, जिसके बाद ये भाजपा में आ गया था। लेकिन यहां भी इस पर गंभीर आरोप लगना शुरु हो गए हैं। पहले से खुद को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताता था और अब भाजपा का सच्चा सिपाही है।
:::::::::::::::
क्या हुई थी घटना
उत्तरी हरिद्वार के ही एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि नौ फरवरी को रामलीला भवन हरिद्वार में हरिद्वार मंडल की बैठक थी। बैठक खत्म होने के बाद मंडल की महिला मोर्चा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री के पास जाकर मंडल के पदाधिकारी भाजपा नेता अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चरित्र हनन का प्रयास किया। उनके बारे में कई आपत्तिजनक बातें कही। जबकि वहां पार्टी के दूसरे कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस पर वहां मौजूद भाजपा नेता भास्कर जोशी ने इसका विरोध किया तो भाजपा नेता भास्कर जोशी से भी अभद्रता कर दी। यही नही भाजपा नेता ने मंत्री का खास दिखाने का दंभ भरा और कहा कि मंत्री जी ने तुम लोगों से इस्तीफा देने के लिए कहा है और वहां मौजूद दूसरे कार्यकर्ताओं को हवा—पानी देते हुए भाग खडा हुआ। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होना पडेगा। महिलाओं का अपमान करने वाले ऐसे नेता को भाजपा से बाहर निकाल देना चाहिए।
नोट: व्हट्सएप पर खबरें पाने और सूचना देने के लिए मैसेज करें: 8267937117
::::::::::::::::::
क्या कहते हैं वरिष्ठ नेता
भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं में विवाद की शिकायत मेरे पास आई थी। पार्टी में महिलाओं का पूरा सम्मान किया जाता है। इस संबंध में महामंत्री विकास तिवारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए बोला गया है। वहीं महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों को अपना—अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। भाजपा चाल चरित्र और चेहरे वाली पार्टी है इसको कोई भी ठेस पहुंचाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा नेता ने कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं और पार्टी में बढ़ते मेरे कद से कुछ लोग परेशान हैं, इसलिए मेरी छवि को धूमिल करना चाहते हैं। मैं भाजपा का सच्चा सिपाही हूं।