रत्नमणि डोभाल। हरिद्वार नगर निगम टीम के सरकारी कार्य मे बाधा डालने और गाली गलौच करने पर जवालापुर पुलिस ने निगम के कर्मचारी की तहरीर के आधार पर पिता पुत्र सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे युवा नेता गली देते हुए नज़र आ रहे है। वही लोगों का आरोप है कि गरीबों को परेशान किया जा रहा है। उनका जबरन चालान काटा जा रहा है।
पुलिस ने निगम कर्मचारी सुलेख चंद ने आरोप लगाया कि अफ़ज़ल अल्वी व अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली दी है। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।