भाजपा नेताओं में फायरिंग की आंच मदन कौशिक तक पहुंची, लोगों में गुस्सा, इस नेता ने उठाए सवाल

विकास कुमार।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मदन कौशिक की कॉलोनी खन्ना नगर में उनके दो करीबी नेताओं के बीच हुई फायरिंग के मामले की आंच मदन कौशिक तक पहुंच गई है। कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता ने मदन कौशिक पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं और झगडे का सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उधर, घटना के बाद शहर के लोगों में गुस्सा बना हुआ है। लोग खन्ना नगर में ही रहने वाले मदन कौशिक और कांग्रेस नेता अनिल भास्कर से सवाल पूछ रहे हैं और दोनेां की चुप्पी पर सवाल खडे कर रहे हैं। भाजपा नेता विष्णु अरोडा दीपक टंडन व किशन बजाज पर नशे को बढावा देने का आरोप लगा चुके हैं जबकि दीपक टंडन का कहना है कि खन्ना नगर उनके सा​थ है और एक नेता के इशारे पर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि नशे के खिलाफ वो खुद अभियान चला रहे हैं।


गली नंबर तीन की शराब बनी विवाद का कारण
खन्ना नगर की गली नंबर तीन बदनाम है, जहां खुले आम शराब बेची जाती है। शहर के अमूमन सभी लोगों को गली नंबर तीन के नेटवर्क का पता है। बताया जा रहा है कि मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेता विष्णु अरोडा और दीपक टंडन के बीच विवाद का कारण भी यही गली बनी। दोनों एक दूसरे पर नशे केा बढावा देने का आरोप लगा रहे है। वहीं दूसरी ओर सवाल ये है कि आखिर अपनी ही कॉलोनी में अवैध शराब के कारोबार पर मदन कौशिक अब तक चुप क्यों हैं। क्यों उन्होंने कार्रवाई नहीं कराने के बारे में सोचा। वहीं स्थानीय लोग खन्ना नगर में ही रहने वाले कांग्रेस के बडे नेता अनिल भास्कर से भी खफा है। स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि मदन कौशिक पर अगर आरोप लगाए जा रहे हैं तो उतने ही दोषी अनिल भास्कर भी हैं। उन्होंने आज तक इस मसले को क्यों नहीं उठाया। अनिल भास्कर दिल्ली से देहरादून तक दौडधूप करते हैं और विधानसभा चुनाव में टिकट भी मांग रहे थे, क्या उन्होंने आज तक गली नंबर तीन के बारे में पुलिस को सूचना दी या पुलिस केा तहरीर दी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के अनिल भास्कर जैसे नेता विपक्ष में होने का फर्ज निभाते तो खन्ना नगर नशा मुक्त होता। उन्होंने कहा कि अनिल भास्कर की चुप्पी इस मामले में कई सवाल खडे करती है।


पुलिस क्यों नहीं करती कार्रवाई
नशे पर कडा प्रहार का दावा करने वाली हरिद्वार पुलिस पाश कॉलोनी खन्ना नगर में गली नंबर तीन में बिक रही शराब पर क्यों कार्रवाई नहीं कर पाई है, ये भी बडा सवाल है। इससे ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खडे होते हैं। जबकि भाजपा नेता ​विष्णु अरोडा खुद ये बात वीडियो में कह चुके हैं कि गली नंबर तीन में शराब बिक रही है और शराब दोनों भाजपा नेताओं के बीच विवाद का बडा कारण है।

खबरों को व्हटसएप पर पाने के हमारे व्हटसएप ग्रुप से जुडे क्लिक करें

Share News
error: Content is protected !!