भाजपा पार्षद ने प्रचार पर गए आप कार्यकर्ताओं को धमकाया, मदन कौशिक की विधानसभा का मामला, वीडियो वायरल

विकास कुमार।

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के बैरागी कैंप एरिया में 300 यूनिट बिजली मुक्त योजना का प्रचार करने गए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थानीय भाजपा पार्षद में धमका कर भगा दिया। घटना 2 दिन पुरानी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वही आम आदमी पार्टी ने इस मामले को भाजपा के स्थानीय विधायक और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर हमला बोलते हुए तानाशाही और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को गुमराह कर रहे है जिसके कारण विवाद पैदा हो रहा है।

हरिद्वार में भाजपा और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में विवाद का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले हरिद्वार विधानसभा सीट की लाल मंदिर इलाके में प्रचार करने गए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खदेड़ दिया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक मदन कौशिक के घर पर बड़ा धरना प्रदर्शन किया था।

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव अनिल सती ने बताया 300 यूनिट बिजली मुफ्त का प्रचार प्रसार करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बैरागी कैंप गए थे। जहां स्थानीय भाजपा पार्षद सचिन अग्रवाल ने उनको धमकाया और वहां से चले जाने के लिए कहा। यही नहीं आम आदमी पार्टी की प्रचार कार में आग लगाने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया इस मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

वही भाजपा पार्षद सचिन अग्रवाल ने बताया आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप गलत है। वहां स्थानीय लोगों ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध किया। सूचना पर मैं वहां गया था लेकिन मैंने किसी को धमकाया नहीं। वही वीडियो वायरल होने के मामले में उन्होंने इसे आम आदमी पार्टी की साजिश बताया।

Share News
error: Content is protected !!