aap announce 18 candidate name bjp prepare penal

आप की दूसरी सूची में हरिद्वार से दो टिकट, भाजपा में मदन के सामने चार दावेदार आए, हुई रायशुमारी


विकास कुमार/करण खुराना।
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 18 नाम फाइल किए गए हैं। हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों में से छह नाम फाइनल हो गए हैं। पहले चार नामों की सूची जारी की थी। इस बार दो नाम और सूची में डाल दिए हैं। इनमें ज्वालापुर सुरक्षित सीट से ममता सिंह हैं जबकि खानपुर सीट से मनोरमा त्यागी का नाम हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के पर्यवेक्षकों ने पैनल तैयार करने के लिए पदाधिकारियों से रायशुमारी की। हरिद्वार नगर सीट से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सामने मनोज गर्ग, कन्हैया खेवडिया, अनिल अरोडा और आशुतोष शर्मा ने दावेदारी पेश की हैं इसके अलावा रानीपुर ​विधानसभा से उज्जवल पंडित, राजीव शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, योगेश चौहान, राकेश शर्मा सामने आए हैं। ज्वालापुर सीट से मनोज गौतम, देवेंद्र प्रधान, तेलूराम प्रधान और प्रवेश प्रिय ने दावेदारी पेश की है। कलियर से मुनीश सैनी, जयभगवान सैनी, राजेश सैनी, आदेश सैनी, कलपना सैनी के नाम शामिल हैं।

दूसरी सूची में जारी हुए 18 प्रत्याशियों के नाम

  1. गुड्डू लाल – थराली(SC)
  2. सुमंत तिवारी – केदारनाथ
  3. अमेन्द्र बिष्ट – धनौल्टी
  4. नवीन पिरशाली – रायपुर
    5.रविन्द्र आनंद – देहरादून कैंट
  5. त्रिलोक सिंह नेगी – टिहरी
  6. राजू मौर्य – डोईवाला
  7. ममता सिंह – ज्वालापुर (SC)
  8. मनोरमा त्यागी – खानपुर
  9. गजेंद्र चौहान – श्रीनगर
  10. अरविंद वर्मा – कोटद्वार
  11. नारायण सुराड़ी – धारचूला
  12. प्रकाश चंद्र उपाध्याय – द्वाराहाट
  13. तारा दत्त पांडेय – जागेश्वर
  14. सागर पांडेय – भीमताल
  15. डॉ भुवन आर्य -नैनीताल (SC)
  16. जरनैल सिंह काली – गदरपुर
  17. कुलवन्त सिंह (किच्छा)

—————————
खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News