चंद्रशेखर जोशी।
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के पहाडी बाजार में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई।
महिला की उम्र करीब 55 साल है और महिला के गले से चैन और कानों से कुंडल गायब बताए जा रहे हैं। महिला की हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लूट की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी जुटाई।
महिला का नाम आशा देवी पत्नी रोशन लाल निवासी पहाडी बाजार बताया जा रहा है।
एसएसपी सेंथिल अबू दई कृष्ण राज एस ने बताया कि कनखल में महिला की हत्या की सूचना मिली है। घर में महिला का शव बरामद हुआ है। घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फोरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है।
Share News