दबंगई: भाजपा आईटी सेल नेता ने पत्नी के साथ मिलकर युवक को धूना, पुलिस देखती रही, देखें वीडियो

विकास कुमार।
हरिद्वार के भाजपा नेता और उनकी पत्नी के साथ दो युवकों को सडक पर वाहन चलाने के दौरान उलझना महंगा पड गया। आरोप है कि युवकों ने भाजपा नेता को स्कूटी चलाने के दौरान गाली दे दी और इसके बाद भाजपा नेता ने और उनकी पत्नी ने दोनों युवकों को चंद्राचार्य चौक पर पकड लिया। एक युवक को भाजपा नेता और उसकी पत्नी ने सरेआम पीटा। यही नहीं पुलिस की मौजूदगी में इस पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। भाजपा नेता इस वीडियो में युवक को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। जबकि दूसरे भाजपा नेता मामले को सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सरेआम पीटने पर भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। भाजपा नेता भारतीय गौ रक्षा वाहिनी उत्तराखण्ड का मीडिया प्रभारी है, इसके अलावा स्पर्श गंगा में मीडिया कोर्डिनेटर, भाजपा आईटी सेल में भी जिम्मेदारी निभा रहा है।

see video here —

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अंश मल्होत्रा अपनी पत्नी के साथ ज्वालापुर की ओर से आ रहे थे। इसी बीच स्कूटी पर दो युवक भी आ रहे थे। आगे निकलने केा लेकर दोनों में विवाद हो गया और आरोप है कि स्कूटी सवार युवक ने भाजपा नेता केा गाली दे दी। इस पर नेताजी इतना बिफरे कि भाजपा तुरंत अपनी झोंगा दौड़ाई और चंद्राचार्य चौक पर दोनों युवकों को दबोच लिया। वहीं एक युवक नेताजी और इनकी पत्नी के विकराल रूप को देखकर चंपत हो गया जबकि एक युवक कब्जे में आ गया। भाजपा नेता और उनकी पत्नी ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। उसे गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी और नीचे गिराकर लातों से पीटा। सरेआम भाजपा नेता की पिटाई देखकर पुलिसवाले भी कुछ कर नहीं पाए। चंद्राचार्य चौक पर पुलिस मौजूद रहती है लेकिन वो भी भाजपा नेता और उनकी पत्नी को नहीं रोक पाई।
बाद में स्थानीय भाजपा नेता अनिल अरोडा ने किसी तरह बीच बचाव किया। उधर, इस मामले का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो के जरिए ज्वालापुर पुलिस जांच कर रही है। ज्वालापुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि इस तरह का वीडियो सामने आया है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे जो भी हो। फिलहाल पिटने वाले युवक की शिनाख्त की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Share News
error: Content is protected !!