BJP woman leader allegedly rape by BJP MLA Suresh Rathore

देखिए भाजपा विधायक पर रेप का आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने वाली आरोपी भाजपा नेत्री का एक्सक्लूसिव वीडियो


रतनमणी डोभाल/विकास कुमार।
जिस महिला और उसके पति व तीन अन्य सा​थियों के साथ भाजपा विधायक सुरेश राठौर को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस महिला का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला भाजपा विधायक पर रेप जैसे संगीन आरोप लगा रही है। वह कह रही है कि वो खुद भाजपा से जुडी है और विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर के विधानसभा क्षेत्र से आती हैं
महिला ने इस वीडियो में कहा कि वो जनता के काम लेकर भाजपा विधायक के पास गई थी। वहां भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने उन्हें गलत तरीके से देखा और इसके बाद दो—तीन बार उनके साथ गलत काम किया। मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

see video here —


यही वो कथित वीडियो है जिसके आधार पर भाजपा विधायक सुरेश राठौर को ब्लैकमेल कर डेढ करोड रुपए मांगे गए थे और बाद में मामले को ​रफा दफा करने के लिए तीस लाख रुपए में बात बनी थी। इस बीच भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने पुलिस को शिकायत कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने सुरेखा देवी नाम की भाजपा नेत्री को गिरफ्तार किया था। सुरेखा के साथ साथ उसका पति विजेंद्र, एसडी गौतम, सतीश दास और रणवीर गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

read this also भाजपा विधायक ब्लेकमेलिंग मामला: मांगे डेढ करोड़, तीस लाख में हुई डील, भाजपा नेत्री सहित पांच गिरफ्तार

:::::::::::::::
भाजपा विधायक ने भी रखा अपना पक्ष
वही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा विधायक सुरेश राठौर भी सामने आए और उन्होंने पूरे मामले को बडी साजिश बताई जो किसी दूसरे दल के लोगों ने रची थी। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस का शुक्रिया भी अदा किया है।

खबरों को व्हटसएप पर पाने के लिए हमें मैसेज करें : 8267937117

Share News