murder in Haridwar

हरिद्वार: बोरे में मिला महिला का शव, हत्या कर फेंका गया है शव, उम्र 30 साल

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रामनगर कॉलोनी क्षेत्र में महिला का शव बोरे में बंद करके डाला हुआ था। सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हालांकि पुलिस के अनुसार अभी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। महिला की उम्र 30 साल है और गला घोट कर हत्या करने की बात सामने आ रही है। क्योंकि शरीर पर धारदार हथियार के निशान अभी तक नहीं पाए गए हैं। सलेमपुर के पास बनी रामनगर कॉलोनी में यह शव मिला है। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस फिलहाल महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया। शव को कट्टे में बंद कर यहां फेंका हुआ था। महिला हुलिये से मिडिल क्लास फैमिली की लग रही है।

Share News
error: Content is protected !!