Uttarakhand Viral Video : खनन वाहन रोकने पर वन विभाग के अफसर को पीटा, अफसर पर भी लगा आरोप, देखें वायरल वीडियो

Uttarakhand Viral Video : खनन वाहन रोकने पर वन विभाग के अफसर को पीटा, अफसर पर भी लगा आरोप, देखें वायरल वीडियो

देहरादून विकास नगर थाना क्षेत्र में वन विभाग के एसडीओ राजीवन नयन नौटियाल के साथ सरेआम मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएओ का दावा है कि वो अवैध खनन रोकने का प्रयास कर रहा था। वहीं दूसरे पक्ष ने भी एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी है और नशे में मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Uttarakhand Viral Video

Uttarakhand Viral Video

क्या है पूरा मामला
देहरादून पुलिस ने बताया कि कालसी चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री राजीव नयन नौटियाल ने कोतवाली विकासनगर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, दिनांक 27 फरवरी 2026 की सायं लगभग 5:30 बजे वह अपने कार्यालय कालसी से लौट रहे थे। इस दौरान बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर जा रहे एक डंपर को देखकर उन्होंने उसका वीडियो बनाना शुरू किया।
आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाने का विरोध किया और उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली।

एसडीओ पर क्या लगे आरोप
वहीं एसडीओ राजीव नयन नौटियाल के खिलाफ मनीष चौहान निवासी बाडवाला ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नशे की हालत में राजीवन नयन नौटियाल ने पिटाई की और चकराता क्षेत्र के लोगों के बारे में अपशब्द कहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Uttarakhand Viral Video : खनन वाहन रोकने पर वन विभाग के अफसर को पीटा, अफसर पर भी लगा आरोप, देखें वायरल वीडियो
Uttarakhand Viral Video : खनन वाहन रोकने पर वन विभाग के अफसर को पीटा, अफसर पर भी लगा आरोप, देखें वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *