Uttarakhand Vigilance ट्रैप टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में एक सुपरवाइजर राखी सैनी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 6/2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत यह कार्रवाई की गई।

सतर्कता टीम ने बुधवार (25 मार्च 2026) को बाल विकास अधिकारी कार्यालय, रुड़की ग्रामीण द्वितीय हरिद्वार में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को शिकायतकर्ता सावित्री बदला हुआ नाम, आंगनबाड़ी सहायिका केन्द्र नंबर-7 भौरी, रुड़की ग्रामीण द्वितीय से प्रमोशन कराने के नाम पर 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग से शिकायत की थी कि उससे प्रमोशन के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया।