Uttarakhand Honey Trap Case उधम सिंह नगर के एक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिंकी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है जबकि कारोबारी जिस लड़की के चंगुल में फंसा था वो अभी फरार बताई जा रही है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
फोन चेटिंग से हुई शुरुआत
पुलिस ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में रहने वाला एक कारोबारी पिछले कुछ दिनों से प्रिया नाम की युवती से फोन पर चैटिंग कर रहा था। इस दौरान दोनों की काफी बातें हुई और 27 मार्च को प्रिया ने कारोबारी को मिलने के लिए बुलाया। कारोबारी को प्रिया बहाने से घर ले गई।
Uttarakhand Honey Trap Case

न्यूड वीडियो बनाया
कारोबारी का दावा है कि घर के अंदर जाने पर कुछ देर बाद ही चार पांच लो आ गए और उसके साथ जमकर मारपीट भी की। इसके बाद उसे नंगा कर उसका वीडियो बनाया। उससे पांच लाख रुपए मांगे। इस बीच पिंकी नाम की महिला को फोन कर बुलाया गया जहां उसने अपनी गारंटी पर डेढ लाख रुपए देने के लिए दबाव बनाया गया।
Uttarakhand Honey Trap Case
पिंकी बना रही थी दबाव
आरोपियों ने कारोबारी से कहा कि डेढ लाख रुपए देने हैं अगर नहीं दिए तो रेप के झूठे आरोप में जेल भेज दिया जाएगा। अगले दिन कारोबारी ने कुछ पैसे दिए। इस बीच पिंकी लगातार फोन कर उस पर दबाव बना रही थी। परेशान कारोबारी ने पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पिंकी और उसके साथी मोती राम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रिया व अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।