उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड की गृह विज्ञान परीक्षा में यूपी की दो फर्जी छात्राएं ​पकड़ी, ग्राम प्रधानी की तैयारी था मकसद

उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड की गृह विज्ञान परीक्षा में यूपी दो फर्जी छात्राएं ​पकड़ी, ग्राम प्रधानी की तैयारी था मकसद

हरिद्वार में उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड की गृह विज्ञान परीक्षा में किसी अन्य की जगह परीक्षा देने आई दो फर्जी छात्राओं को पकड लिया गया। इससे पहले हिंदी की परीक्षा में भी हरिद्वार में आठ फर्जी छात्र पकडे गए थे। इनमें भी चार लडकियां शामिल थी। वहीं गृह विज्ञान का पेपर देने बैठी दोनों फर्जी छात्राएं यूपी के गंगोह की है और अपने ही रिश्तेदारों की जगह परीक्षा देने आई थी। लेकिन दोनों की आयु में ज्यादा अंतर होने के कारण परीक्षा कक्ष नियंत्रक ने पकड लिया। दोनों के खिलाफ कलियर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कैसे आई पकड़ में
शिक्षा विभाग के अनुसार उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के गृह विज्ञान की परीक्षा के लिए सेंटर सोहलपुर गांव राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रखा गया था। इसमें कापी जांच के दौरान दो छात्राओं की आयु बहुत कम थी। जबकि जिनके नाम से एडमिट कार्ड जारी किया था उनकी आयु तीस से पैंतीस साल के बीच थी। पूछताछ के बाद दोनों ने बता दिया कि वो दोनों अपने ​परिचित और रिश्तेदार महिलाओं की जगह परीक्षा देने आई थी। पकड़ी गई दोनों फर्जी छात्राओं में एक नौंवी कक्षा की छात्रा है जबकि दूसरी ने पिछले साल ही दसवीं की है।

उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड

ग्राम प्रधानी के लिए दसवीं पास करना चाहते हैं
वहीं पूछताछ के दौरान ये भी बात सामने आई है कि दोनों लडकियां यूपी की है जिन महिलाओं की जगह वो परीक्षा देने आई थी वो भी सहारनपुर की ही रहने वाली हैं। यूपी में जल्द ही पंचायत चुनाव होने हैं और ग्राम प्रधानी या जिला पंचायत के लिए सरकार हाईस्कूल पास की अनिवार्यता करने पर विचार कर रही है। ऐसे में ग्राम प्रधानी का सपना लिए महिलाओं को दसवीं पास कराने की जुगत लडाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *