उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा नकल मामला: इस बड़े स्कूल की भूमिका संदिग्ध, कौन है बिचौलियां, पढें फर्जी छात्रों के नाम

उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा नकल मामला: इस बड़े स्कूल की भूमिका संदिग्ध, कौन है बिचौलियां, पढें फर्जी छात्रों के नाम

उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा नकल मामला

उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा नकल मामला पकड़े गए सात फर्जी छात्रों को ​पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी अन्य छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे, जिनका पंजीकरण सावित्री शिक्षा सदन रावली महदूद सिडकुल में कराया गया था। पुलिस अब सावित्री शिक्षा सदन की जांच में जुट गई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सावित्री शिक्षा सदन के जिन बच्चों के नाम पर परीक्षा देने के लिए फर्जी छात्र आए थे उनका पंजीकरण गढमीरपुर निवासी राजकुमार नाम के व्यक्ति के जरिए कराया गया था।

कौन—कौन हुआ है गिरफ्तार
जांच के दौरान आठ छात्र फर्जी पाए गए थे जिनमें से एक मौके से फरार हो गया था। सात फर्जी छात्रों जिनमें चार लडकियां भी शामिल हैं को गिरफ्तार किया गया। हालांकि रानीपुर पुलिस ने इन सभी को थाने से ही जमानत दे दी, क्योंकि संबंधित धाराओं में सात साल से कम की ही सजा का प्रावधान है।
गिरफ्तार फर्जी छात्रों में गुलफाम पुत्र मौ० युसुफ चमरिया लालढांग हरिद्वार उम्र 21 वर्ष, कृष्ण पाल पुत्र माम चन्द निवासी रावली महदूद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष, कैफ पुत्र मौ० जावेद निवासी सुल्तानपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष और चार युवतियां जिनके परि​वर्तित नाम इस प्रकार है शबनम, सुनीता, प्रतिज्ञा, शांति शामिल हैं। ये सभी ज्वालापुर और हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों की रहने वाली हैं।

उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा नकल मामला: इस बड़े स्कूल की भूमिका संदिग्ध, कौन है बिचौलियां, पढें फर्जी छात्रों के नाम
उत्तराखण्ड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा नकल मामला: इस बड़े स्कूल की भूमिका संदिग्ध, कौन है बिचौलियां, पढें फर्जी छात्रों के नाम

क्या था नकल का तरीका
शिक्षा विभाग के मुताबिक आठ छात्रों के प्रवेश पत्र पर अलग से फोटो चिपकाया गया था और इन प्रवेश पत्र को स्कूल प्रबंधन की ओर से सत्यापित किया गया था। लेकिन परीक्षा कक्ष में तैनात शिक्षकों ने गडबडी पकड ली और पूछताछ के बाद सभी को पुलिस के हैंड ओवर कर दिया गया। इस दौरान एक फर्जी छात्र मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *