Uttrakhand Congress हरीश रावत के करीबी नेता भाजपा में शामिल, उठने लगे सवाल, कांग्रेस किनारे लगे हरीश रावत

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। चमोली, देहरादून और हरिद्वार से कई जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt ने सभी नवागंतुकों का स्वागत किया और उन्हें विकसित उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

पार्टी मुख्यालय में तीन चरणों में आयोजित जॉइनिंग कार्यक्रम में चमोली, देहरादून और हरिद्वार के नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान कांग्रेस सहित अन्य दलों से जुड़े कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।चमोली से भाजपा में शामिल होने वालों में नारायणबगड़ के ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, सभासद दीपा मैंदौली और मंजिला देवी, जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य और कार्यकर्ता शामिल रहे।

पूर्व सीएम के करीबी नेता भी शामिल : वहीं पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat के करीबी और पूर्व चेयरमैन साधुराम ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

हरिद्वार से मदन सिंह चौहान, रकम सिंह, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉ. नरेश कुमार, जगत सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ता और महिला पदाधिकारी देहरादून से हाईकोर्ट अधिवक्ता राजकुमार मौर्य, पंकज गुप्ता, राजीव मौर्य, पंकज मौर्य, विजय बिष्ट, विशाल बुटोला और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, कुलदीप बुटोला, अशोक वर्मा, सुभाष बड़थ्वाल और राजेंद्र नेगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे