UPSC Result कलियर की जिस फातिमा ने खुद के यूपीएससी परीक्षा पास कर अफसर बनने का दावा किया था वो अब बताया जा रहा है कि गलत है और असली फैरुज फातिमा एम केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली हैं। केरल की फैरूज फातिमा ने फोन पर बात करते हुए बताया कि वो ही जिनका नाम लिस्ट में, उन्होंने अपना एडमिट कार्ड भी शेयर किया है। जिससे साफ हो गया है कि वो ही असली फरुज फातिमा एम हैं।
कलियर में निकाल दिया जुलूस
कलियर की फातिमा असल में फातिमा त्यागी हैं और उनका दस्तावेजों में नाम भी फातिमा त्यागी ही है। लेकिन ऐसी गलती क्यों हुई इस बारे में अभी तक कुछ साफ नहीं हुआ है। लेकिन यहां कलियर के लोगों ने शुक्रवार रात जुलूस भी निकाल कर फातिमा को बधाई दे दी। ढोल नगाडों से जुलूस भी निकाला गया। हालांकि फातिमा अभी भी खुद के असली होने का दावा कर रही है और बता रही है कि उसने ही यूपीएससी परीक्षा पास की है।


हरिद्वार के आर्यन सिंह बने अफसर
वहीं हरिद्वार के त्रिमूर्ति नगर के रहने वाले आर्यन सिंह ने भी यूपीएससी परीक्षा पास की है। आर्यन सिंह ने विज्डम ग्लोबल स्कूल से पढाई की है और इसके बाद फोरेंसिक साइंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने हरिद्वार में रहकर ही पढाई की और आनलाइन कोचिंग भी ली। आर्यन सिंह के पिता पानीपत में निजी कंपनी में काम करते हैं जबकि मात आरएसएस की सहायका संस्था सेवा भारती से जुडी हैं और समाज सेवा मे हैं।