UPSC Result हरिद्वार के तुषार चौहान बने अफसर, इंजीनियर की नौकरी छोड़ पास की यूपीएससी परीक्षा

UPSC Result हरिद्वार के तुषार चौहान बने अफसर, इंजीनियर की नौकरी छोड़ पास की यूपीएससी परीक्षा

UPSC Result हरिद्वार के तुषार चौहान

हरिद्वार के अतमलपुर गांव के रहने वाले तुषार चौहान ने यूपीएससी सिविल परीक्षा पास कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। सिविल सेवा परीक्षा में तुषार चौहान को 216वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं इस खबर के बाद अतमलपुर गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग तुषार चौहान के परिजनों को बधाई दे रहे हैं।

तीस साल पहले दिल्ली शिफ्ट हो गया था परिवार
स्थानीय निवासियों के मुताबिक तुषार चौहान मास्टर सतपाल ठेकेदार के पोते हैं और उनके पिता अनुज चौहान करीब तीस साल पहले दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। पेशे से इलेकिट्रक इंजीनियर अनुज चौहान की तरह ही तुषार चौहान ने भी शुरुआती शिक्षा के बाद इंजीनियरिंग की। आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग करने के बाद तुषार चौहान ने गुरुग्राम में बतौर पर इंजीनियर काम भी किया। लेकिन इस बीच उन्होंने नौकरी छोड़ अफसर बनने की ठानी और तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली। तुषार चौहान अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देते हैं।

UPSC Result हरिद्वार के तुषार चौहान बने अफसर, इंजीनियर की नौकरी छोड़ पास की यूपीएससी परीक्षा
UPSC Result हरिद्वार के तुषार चौहान बने अफसर, इंजीनियर की नौकरी छोड़ पास की यूपीएससी परीक्षा

अतमलपुर बौंग्ला में बनी दीवाली
बहादराबाद में अतमलपुर बौंग्ला गांव काफी पुराना गांव है और बहादराबाद का ये प्रमुख गांव है। गांव चौहान बाहुल्य है और अधिकतर लोग काश्तकारी व अन्य कामों से जुड़े हैं। तुषार चौहान की सफलता के बाद गांव में खुशी का माहौल है। तुषार चौहान के परिवार के दूसरे सदस्य और रिश्तेदार गांव में ही रहते। सभी ने मिठाई बांट कर खुशियां मनाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *