उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात 35 वर्षीय सिपाही समीर भंडारी पुत्र किशन भंडारी निवासी गौलापार हल्द्वानी नैनीताल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर ली। घटना सोमवार रात की है जब समीर घर आया और ऊपर वाले कमरे में चला गया जहां उसने फांसी लगा ली। काफी देर के बाद भी जब समीर नीचे नहीं आया तो उसकी पत्नी ने ऊपर जाकर देखा तो समीर फंदे से लटका हुआ था। आस-पड़ोस के लोग समीर को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन समीर ड्यूटी नहीं गया था समीर रूद्रपुर में अपनी पत्नी संतोष और 8 माह के बच्चे के साथ रह रहा था। 2006 बैच में भर्ती हुए समीर की आत्महत्या के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी उत्तराखंड में कई सिपाहियों ने आत्महत्या की है। हाल ही में हरिद्वार में तैनात एक सिपाही ने खुद को सरकारी बन्दूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
Related Posts
गवर्नमेण्ट डिग्री कॉलेजों के छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराया जायेगा
ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छ़ात्रों के लिए बडी घोषणा करते हुए गवर्नमेण्ट डिग्री कॉलेजों के छात्रों को टैबलेट…
हरिद्वार: कनखल मोर्निंग वॉक पर गई महिला से चैन लूटी, शातिर टप्पेबाज भी गिरफ्तार
विकास कुमार / अतीक साबरी। कनखल थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर गई महिला के गले से चैन स्नेचिंग कर…
कलियर:- जायरीन का मोबाईल लूटने वाला लुटेरा पुलिस ने पकड़ा…
कलियर:-मोबाईल लूट कर भागने वाला बदमाश पुलिस ने पकड़ाअतीक साबरी:-पिरान कलियर। कलियर पुलिस ने मोबाइल लूट के एक आरोपी को…
