अतीक साबरी:-
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रपुरी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की सामने से आ रहे भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी बाइक से काफी तेज गति में जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से एक कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
———————–
मंगलौर: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक हिरासत में,
मंगलौर। हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय मृतक महिला मीरजहां अपने पति तमरेज के साथ बाइक पर सवार होकर रुड़की से छपार थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जा रही थी। जैसे ही वे हाईवे पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
हादसे में मीरजहां की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।