एसएन चौधरी।
अतिक्रमण हटाने पहुंचे मेयर मनोज गर्ग के सिर पर डंडा मारने वाले शख्स ने उन पर पीछे से हमला किया था। जबकि सामने से लोहे की रॉड से हमला करने वाले व्यक्ति को चंद्राचार्य चौक के व्यापारी नेता सुनील गुलाटी ने बचाया था। सुनील गुलाटी ने एक दम से लोहे के रॉड छीन ली और मेयर साहब को पीछे कर दिया। इसके बाद पीछे से मेयर साहब को एक व्यक्ति ने डंडा मार दिया। इसके बाद मेयर साहब को एक ओर डंडा लगा। वहीं दूसरे व्यापारी नेता आशुतोष शर्मा ने भी डंडे छीन कर मेयर को बचाय। जबकि मेयर के साथ हमेशा रहने वाले अनिल पूूरी होपलस हो गए और उनके हाथ पांव फूल जाने के कारण उनके हाथ भी नहीं चल पाए। हिंदुस्तान के पत्रकार अरुण मिश्रा को और लव शर्मा को भी चोट लगी है। इस वीडियो में देख सकते हैं आप पूरी घटना.


जल भराव को लेकर मेयर मनोज गर्ग को जिस जनाक्रोश का सामना करना पडा वह स्वाभाविक है। क्षेत्रवासी डेढ दशक से इस विकट समस्या से बुरी तरह त्रस्त हैं। हर साल बरसात के मौसम मे हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर के दर्जनों मौहल्लों और कालोनियों में पानी भर जाता है। हर बार समस्या के समाधान की बात होती है लेकिन बात आई गई हो जाती है। मेयर से लेकर सांसद तक सभी भाजपा के हैं। केन्द्र व प्रदेश में सरकार भी भाजपा की है उस पर जनता की मांग भी है। लिहाजा इस बार सख्ती से अतिक्रमण पर बुल्डोजर चला ही दिया जाये और समस्या के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त किया जाये। इस समस्या का समाधान करना नितान्त आवश्यक हो गया है। राजनीतिक लाभ हानि के समीकरणों को दरकिनार कर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरु किया जाये ताकि जनता को जल भराव से मुक्ति मिल सके।
avaidh atikraman ko sanrakshan kiska hei , subko pata hei. Abhi kuch hi maheene pehle mayor sahib ne ek prastav pass kiya tha, jisse Chitra Takeez aur Bus Adda tatha devpura kshetra mei nale ke upper 220 khokhe rakhe jane the. Wo to hum log High court se rok lagwane mei kamyab rahe, anyatha us kshetra mei bhi jal bharav hona tha.
Premnagar Ashram me atikraman nahi hai. Yeh safed jhuth hai kyunki Agar atikraman hai to kabhi koi notice kyon nhi diya aur bina police ko suchna diye kaise chale gaye. Yeh ek sochi samjhi chaal thi Ashram ko badnam karne ki aur Jamin harapne ki. Iski Hi level enquiry honi chahiye tab pata lagega ki Manoj Garg kitna jhuta aur dramebaj hai aur usne yeh karya kiske ishare par kiya, Uska aaka Kaun ha jo kis maksad se yeh karva rha. Let us bring out the truth and then let us make an impartial judgement/comment.