कप्तान की ‘हंटर’ मीटिंग का असर: मीट की दुकान में चल रहे गौकशी के काले धंधे पर पुलिस का स्ट्राइक, 150 किलो मांस के साथ 6 गिरफ्तार
अतीक साबरी:-क्राइम मीटिंग में कप्तान की सख्त हिदायत के बाद एक्शन मोड में पुलिसहाल ही में संपन्न हुई अपराध समीक्षा बैठक में कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तल्ख लहजे में मातहतों को दो-टूक चेतावनी दी थी कि जिले में अवैध धंधे और अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। कप्तान के इसी कड़े रुख के बाद जिले की पुलिस और गौवंश स्क्वाड पूरी तरह एक्टिव नजर आ रही है। जिसका परिणाम बीती रात पथरी थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहाँ पुलिस ने एक लाइसेंसी दुकान की आड़ में छिपे अपराधियों के मंसूबों को मिट्टी में मिला दिया।

लाइसेंसी दुकान की आड़ में हो रहा था गौवंश का कटान
जानकारी के मुताबिक, थाना पथरी और गौवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बोड़ाहेड़ी में अतीक की लाइसेंसी मीट की दुकान पर अचानक छापेमारी की। पुलिस के मौके पर पहुँचते ही वहां हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से करीब 150 किलो गौमांस बरामद किया। आरोपी दुकान के लाइसेंस का इस्तेमाल एक ढाल की तरह कर रहे थे ताकि किसी को शक न हो, लेकिन कप्तान के निर्देश पर सतर्क हुई पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया।
छह आरोपी दबोचे, अवैध उपकरणों के साथ कानूनी शिकंजा
पुलिस ने मौके से अतीक, अब्दुल्ला, मुजम्मिल, शाकिब, रहमान और तमरेज (सभी निवासी जौरासी, रुड़की) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से गौकशी में इस्तेमाल होने वाले धारदार उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।
इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि कप्तान के सख्त निर्देशों के बाद अब हरिद्वार पुलिस अपराधियों को संभलने का कोई मौका देने वाली नहीं है।

