पिता के लिए बेटी उतरी मैदान में, भाजपा में होता है महिलाओं का सम्मान, घर—घर जाकर मांगे वोट

बिंदिया गोस्वामी।
ज्वालापुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने अपने पिता के लिए वोट मांगे। उन्होंने भाजपा के राज में हुए सबका साथ सबका विकास के नाम पर वोट मांगे। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा ही है जो महिलाओं का सम्मान करती है और विकास के लिए अग्रसर रहती है। भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने भी पिता की जीत के लिए कमर कस ली। दीपिका ने रविवार को अतमलपुर बॉंगला, अहमदपुर ग्रन्ट, रायपुर दरेडा में महिला मोर्चा के कार्यकताओं के साथ डोर टू डोर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा सब वर्गों की पार्टी है। भाजपा में सभी का हित सुरक्षित है। उन्होंने लोगो से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नही रहेगा। इस दौरान उनके साथ महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मंजू देवी आदि शामिल रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *